TNPL 2026: एनएस चतुर्वेद ने सिर्फ 40 गेंदों में बनाया सबसे तेज शतक, 9 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

तमिलनाडु की टी20 लीग tnpl का 10वां सीजन शुरू हो चुका है, जिसमें रनों की बारिश देखने को मिल रही है। कोवाई किंग्स और मदुरई पैंथर्स के बीच खेले गए 7वें मैच में कुल
तमिलनाडु की टी20 लीग TNPL का 10वां सीजन शुरू हो चुका है, जिसमें रनों की बारिश देखने को मिल रही है। कोवाई किंग्स और मदुरई पैंथर्स के बीच खेले गए 7वें मैच में कुल 479 रन बने। इस मुकाबले में मदुरई के बल्लेबाज एनएस चतुर्वेद ने केवल 40 गेंदों में शतक जमा कर 9 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया।
यह मैच 8 अगस्त को डिंडीगुल में खेला गया, जहां कोवाई किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 239 रन बनाए। टीम के लिए बालासुब्रमण्यम सचिन ने 43 गेंदों में 84 रन और आंद्रे सिद्धार्थ ने 42 गेंदों में 87 रन की नाबाद पारी खेली। इस पारी के दौरान कोवाई की ओर से 13 छक्के लगे।
मदुरई पैंथर्स को 240 रन का लक्ष्य हासिल करना था, जो आसान नहीं था, खासकर जब पारी की तीसरी गेंद पर ही उनका विकेट गिर गया। लेकिन एनएस चतुर्वेद ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए केवल 19 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और फिर 40 गेंदों में शतक जमा दिया। 13वें ओवर में जब वह आउट हुए, तब टीम का स्कोर 169 रन था, जिसमें से 121 रन अकेले चतुर्वेद ने बनाए थे।
कप्तान बालचंदर अनिरुद्ध ने टीम को 19.3 ओवर में 240 रन के लक्ष्य तक पहुंचा दिया। मदुरई पैंथर्स ने यह मैच 6 विकेट से जीतकर लीग के इतिहास में सबसे बड़े सफल रन चेज का रिकॉर्ड भी बना दिया। चतुर्वेद की पारी में 121 रन में 15 चौके और 7 छक्के शामिल थे, और उन्होंने TNPL में सबसे तेज शतक का नया रिकॉर्ड स्थापित किया।















