Weekly Tarot Horoscope 10 To 16 August 2026: मेष से लेकर मीन राशि का कैसा बीतेगा ये सप्ताह, जानें 12 राशियों का साप्ताहिक टैरो राशिफल

साप्ताहिक टैरो राशिफल 10 से 16 अगस्त 2026: इस सप्ताह के दौरान कई राशि के जातकों के लिए सकारात्मक बदलाव और महत्वपूर्ण अवसरों की संभावना है। इस समय कुछ जातकों के
साप्ताहिक टैरो राशिफल 10 से 16 अगस्त 2026: इस सप्ताह के दौरान कई राशि के जातकों के लिए सकारात्मक बदलाव और महत्वपूर्ण अवसरों की संभावना है। इस समय कुछ जातकों के लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है। इसके साथ ही नौकरी, रिश्तों, मित्रता या आर्थिक योजनाओं से जुड़े महत्वपूर्ण फैसले भी लिए जा सकते हैं। टैरो गुरु मधु कोटिया इस सप्ताह मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लिए टैरो कार्ड्स के माध्यम से क्या संदेश लेकर आए हैं, जानें।
इस सप्ताह आपके लिए व्यस्तता का अनुभव हो सकता है। ऐसा महसूस होगा कि कई लोग आपकी ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रहे हैं। कोई आपसे जवाब चाहता है, कोई आपकी मदद चाहता है और कुछ पुराने मुद्दे फिर से सामने आ सकते हैं। ऐसे में सबसे पहले अपनी प्राथमिकताएं तय करने की आवश्यकता है। हर बात का तुरंत जवाब देना आवश्यक नहीं है।
कार्यक्षेत्र में आपको किसी पुराने प्रोजेक्ट या जिम्मेदारी की पुनरावलोकन करनी पड़ सकती है। पहले छूट गई कोई छोटी-सी बात अब महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। इसलिए जल्दबाजी करने के बजाय हर काम को ध्यानपूर्वक पूरा करें। वरिष्ठ अधिकारी आपकी समझदारी और धैर्य की सराहना करेंगे।
आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी, लेकिन घर या परिवार से जुड़ा कोई अचानक खर्च आपकी योजना को प्रभावित कर सकता है। अनावश्यक खरीदारी से बचें और बजट का ध्यान रखें। प्रेम संबंधों में यदि साथी का व्यवहार थोड़ा बदला-बदला लगे, तो बिना वजह मन में शंकाएं न पालें। खुलकर बातचीत करने से गलतफहमियां दूर हो जाएंगी। सप्ताह के मध्य तक परिस्थितियां आपके पक्ष में आने लगेंगी और सप्ताहांत तक कोई ऐसा व्यक्ति आपकी मेहनत की सराहना कर सकता है, जिसकी राय आपके लिए बेहद मायने रखती है। लकी नंबर: 6। लकी डे: गुरुवार। एंजेल संदेश: हर सवाल का जवाब तुरंत देना जरूरी नहीं होता। थोड़ा ठहरकर लिया गया फैसला अक्सर सबसे सही साबित होता है।



















