Ramayana to Release on November 6, 2026: दीवाली पर नहीं बल्कि 6 नवंबर 2026 को रिलीज होगी रणबीर-यश की रामायण

साल 2026 की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण' अब दीवाली पर नहीं, बल्कि लक्ष्मी पूजा से दो दिन पहले, 6 नवंबर 2026 को रिलीज होगी। मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट में बड़ा
साल 2026 की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण' अब दीवाली पर नहीं, बल्कि लक्ष्मी पूजा से दो दिन पहले, 6 नवंबर 2026 को रिलीज होगी। मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट में बड़ा बदलाव करते हुए इसे पहले लाने का निर्णय लिया है।
फिल्म के अंतरराष्ट्रीय वितरण भागीदार सोनी पिक्चर्स ने अपने सोशल मीडिया पर इंग्लिश ट्रेलर और रिलीज डेट की घोषणा की। उन्होंने लिखा कि 'ऐसी महागाथा, जैसी पहले कभी नहीं देखी गई।' फिल्म का आधिकारिक ट्रेलर दर्शकों को काफी पसंद आया है, हालांकि हनुमान के किरदार की कमी को दर्शकों ने महसूस किया।
इस फिल्म को ग्लोबल स्तर पर दिखाने के लिए मेकर्स ने इसके ट्रेलर को अंग्रेजी में भी जारी किया है। सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर उत्साह बढ़ रहा है, लेकिन लारा दत्ता और रकुलप्रीत के किरदारों की वेशभूषा पर कुछ यूजर्स ने आलोचना की है। उन्हें लगता है कि कैकेयी और शूर्पणखा को आधुनिक तरीके से पेश किया गया है, जो दर्शकों को पसंद नहीं आ रहा है।
'रामायण' 4000 करोड़ रुपये के बजट में बनी है, जिसमें रणबीर कपूर, साईं पल्लवी, यश, सनी देओल और रवि दुबे जैसे शानदार कलाकार शामिल हैं। मेकर्स ने फिल्म को शानदार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।

















