Usha Nadkarni opens up about her struggles: 80 साल की उम्र में अकेले जीवन जी रही हैं अभिनेत्री

करीब सात दशक से दर्शकों का दिल जीतने वाली उषा नाडकर्णी की जिंदगी केवल पर्दे पर निभाए गए किरदारों से कहीं अधिक संघर्षों से भरी रही है। 80 साल की उम्र में अकेले ज
करीब सात दशक से दर्शकों का दिल जीतने वाली उषा नाडकर्णी की जिंदगी केवल पर्दे पर निभाए गए किरदारों से कहीं अधिक संघर्षों से भरी रही है। 80 साल की उम्र में अकेले जीवन बिता रहीं उषा ने हाल ही में राजश्री मराठी को दिए एक इंटरव्यू में अपनी निजी जिंदगी के कई पहलुओं पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि वह कई साल पहले अपने पति से अलग हो गई थीं, लेकिन उनके मन में न तो पति के लिए कोई नाराजगी है और न ही उनके परिवार के लिए। उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने कई बार नाडकर्णी परिवार के लिए डिनर भी रखा।
उषा का एक बेटा है, जो अब विदेश में रहता है। बचपन में वह अपनी नानी के साथ रहता था और उषा हमेशा अपने काम में व्यस्त रहती थीं। पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू में उषा ने कहा कि उनका बेटा उनके भाई के घर में बड़ा हुआ, क्योंकि उनका घर बड़ा था। जब भी उन्हें समय मिलता, वह बेटे से मिलने चली जाती थीं।
उषा ने बताया कि उनका बेटा आज भी कहता है कि उसने केवल उसे जन्म दिया है, उसकी असली मां तो उनकी मां थीं। अब उषा अकेले रह रही हैं और उन्होंने बताया कि वह 1987 से अकेले जीवन बिता रही हैं। जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें अकेलापन महसूस होता है, तो उन्होंने कहा कि अब इसकी आदत हो गई है।
उषा ने कहा कि जब वह पहली बार इस बिल्डिंग में आई थीं, तब उन्हें डर लगता था, लेकिन अब उन्हें कोई डर नहीं लगता। उन्होंने यह भी बताया कि कभी-कभी वह अपनी मौत के बारे में सोचती हैं और मानती हैं कि अगर उनकी मौत हो जाए, तो शायद किसी को तुरंत पता भी न चले। हालांकि, उन्हें मौत से कोई डर नहीं है।



















