Hair Donation Initiative: पटियाला की मरीज मित्र संस्था ने कैंसर पीड़ितों को दी नई उम्मीद

पटियाला में कैंसर के मरीजों के लिए एक नई उम्मीद की किरण बनकर उभरी है मरीज मित्र संस्था। कीमोथैरेपी के दौरान बाल झड़ने से मरीजों का आत्मविश्वास प्रभावित होता है,
पटियाला में कैंसर के मरीजों के लिए एक नई उम्मीद की किरण बनकर उभरी है मरीज मित्र संस्था। कीमोथैरेपी के दौरान बाल झड़ने से मरीजों का आत्मविश्वास प्रभावित होता है, लेकिन इस संस्था के माध्यम से दान में मिले बालों से उन्हें फिर से आत्मविश्वास लौटाने का प्रयास किया जा रहा है। पिछले दो वर्षों में, इस संस्था ने 196 लोगों के बाल एकत्रित कर मुंबई के मदद ट्रस्ट को भेजे हैं, जहां इन बालों से प्राकृतिक विग तैयार की जाती है। यह विग आर्थिक रूप से कमजोर कैंसर मरीजों को निश्शुल्क प्रदान की जाती है, जिससे उनके चेहरे पर मुस्कान लौटती है और समाज में संवेदनशीलता का एक उदाहरण प्रस्तुत होता है।
संस्था के संस्थापक गुरमुख गुरु ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2024 में अपने एक दोस्त की पोस्ट देखी, जिसमें उसने अपने बाल दान किए थे। इससे प्रेरित होकर उन्होंने भी अपने बाल दान करने का निर्णय लिया और दो बार 12-12 इंच लंबे बाल कटवाए। इसके बाद उन्होंने लोगों को इस मुहिम से जोड़ने का प्रयास किया। शुरुआत में, लोगों को अपने बाल दान करने के लिए राजी करना कठिन था, लेकिन जब उन्हें बताया गया कि उनके बाल किसी कैंसर मरीज के आत्मविश्वास को वापस ला सकते हैं, तो उनकी सोच में बदलाव आया। धीरे-धीरे परिवार के लोग और अन्य लोग भी इस मुहिम में शामिल होने लगे। अब लगभग 200 सक्रिय सदस्य इस अभियान का हिस्सा हैं।



















