Weather Alert: दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना, जानें अन्य राज्यों का हाल

भारतीय मौसम विभाग (imd) ने सोमवार के लिए दिल्ली और उसके आसपास के क्षेत्रों में बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना जताई है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने सोमवार के लिए दिल्ली और उसके आसपास के क्षेत्रों में बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना जताई है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। रविवार को दिल्ली में उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा, जहां अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1.3 डिग्री अधिक था। दिनभर में नमी का स्तर 70 से 85 प्रतिशत के बीच रहा और 1 मिमी बारिश भी हुई। न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.9 डिग्री कम है।
दूसरी ओर, दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और गुजरात पर बना डिप्रेशन अब कमजोर होकर दक्षिण-पूर्व राजस्थान और उसके आसपास के क्षेत्रों में कम दबाव के क्षेत्र में बदल गया है। अगले 24 घंटों में यह सिस्टम दक्षिण राजस्थान से पश्चिम-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ने और कमजोर होने का अनुमान है। इस मौसम प्रणाली के कारण पश्चिमी भारत में बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, गुजरात, सौराष्ट्र और कच्छ में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है, जबकि कुछ स्थानों पर 2 अगस्त को भारी बारिश भी हो सकती है।



















