Air India Flight Turbulence: फुकेत से दिल्ली आ रही फ्लाइट में आई जबरदस्त टर्बुलेंस

फुकेत से दिल्ली लौट रही एयर इंडिया की फ्लाइट ai2379 में मंगलवार को आए भीषण टर्बुलेंस ने सभी को चौंका दिया। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू ने इस
फुकेत से दिल्ली लौट रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI2379 में मंगलवार को आए भीषण टर्बुलेंस ने सभी को चौंका दिया। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि विमान लगभग चार से पांच मिनट तक तेज टर्बुलेंस की चपेट में रहा। इस दौरान विमान की ऊंचाई अचानक लगभग 300 फीट नीचे आ गई, जिससे कई यात्रियों और केबिन क्रू के सदस्यों को चोटें आईं। हालांकि, विमान ने अपनी यात्रा जारी रखी और सुबह 11:07 बजे दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित रूप से उतर गया।
दिल्ली में आयोजित एक प्रेस ब्रीफिंग में मंत्री राममोहन नायडू ने केबिन क्रू के साहस की सराहना की। उन्होंने कहा कि हादसे में घायल होने के बावजूद क्रू के सदस्यों ने अगले एक घंटे तक यात्रियों की मदद की। मंत्री ने कहा, 'विमान को इसके बाद भी करीब एक घंटे तक उड़ान भरनी थी और इस दौरान भी क्रू के सदस्यों ने यात्रियों की हर संभव सहायता की। यह बेहद बहादुरी का काम था और मैं उनके साहस को सलाम करता हूं।' मंत्री ने यह भी बताया कि घायल क्रू सदस्यों में से कुछ को रीढ़ की हड्डी, कमर के निचले हिस्से और गर्दन में चोटें आई हैं। डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है।

















