Arrest of Fake PA of Union Minister: केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के फर्जी PA को लखीसराय में गिरफ्तार किया गया

लखीसराय से एक युवक को केंद्रीय मंत्री एवं मुंगेर सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह के कथित फर्जी निजी सहायक के रूप में गिरफ्तार किया गया है। इस युवक की पहचान
लखीसराय से एक युवक को केंद्रीय मंत्री एवं मुंगेर सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह के कथित फर्जी निजी सहायक के रूप में गिरफ्तार किया गया है। इस युवक की पहचान धीरज कुमार के रूप में हुई है, जो नौबतपुर का निवासी है। उसे पटना पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जिसने जेल आईजी को फोन कर बंदी के स्थानांतरण के लिए दबाव बनाने का प्रयास किया था। धीरज ने खुद को केंद्रीय मंत्री का पीए बताकर भागलपुर सेंट्रल जेल में बंद अपराधी भरत सिंह को बेऊर केंद्रीय कारा स्थानांतरित करने के लिए जेल आईजी पर दबाव डाला। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पटना के सचिवालय थाना में मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज की गई।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, मामले की जांच के दौरान धीरज की मोबाइल लोकेशन लखीसराय और मुंगेर के बीच पाई गई। इसके बाद सचिवालय थाना पुलिस ने लखीसराय थाना की मदद से देर रात एनएच-80 पर विद्यापीठ के समीप छापामारी की और आरोपी को नाटकीय तरीके से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक को पूछताछ और आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए पटना ले जाया गया है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या धीरज ने किसी संगठित गिरोह के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया या उसने अकेले ही मंत्री के नाम का दुरुपयोग किया।
















