August 2026 Festivals: अगस्त में मनाए जाएंगे ये प्रमुख त्योहार

अगस्त 2026 का महीना धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस महीने श्रावण मास का प्रभाव रहेगा, जो व्रत और त्योहारों के लिए विशेष रूप से
अगस्त 2026 का महीना धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस महीने श्रावण मास का प्रभाव रहेगा, जो व्रत और त्योहारों के लिए विशेष रूप से जाना जाता है। इस दौरान सावन शिवरात्रि, हरियाली तीज, नाग पंचमी, रक्षाबंधन, कजरी तीज और गणेश चतुर्थी जैसे कई प्रमुख पर्व मनाए जाएंगे। इसके अलावा, इस महीने कई ग्रह अपनी राशि भी बदलेंगे, जो कि ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। आइए जानते हैं कि अगस्त 2026 का महीना व्रत-त्योहार और ग्रह गोचर के संदर्भ में किस प्रकार का रहेगा।
3 अगस्त 2026 को सावन का पहला सोमवार मनाया जाएगा, जो कि भक्तों के लिए विशेष महत्व रखता है। इसके बाद 9 अगस्त को श्रावण कृष्ण कामिका एकादशी का व्रत होगा। 10 अगस्त को सोम प्रदोष व्रत (कृष्ण पक्ष) मनाया जाएगा, और 11 अगस्त को सावन शिवरात्रि का पर्व आएगा। 12 अगस्त को श्रावण अमावस्या, जिसे हरियाली अमावस्या भी कहा जाता है, का व्रत होगा। इसके बाद 15 अगस्त को हरियाली तीज, 17 अगस्त को नाग पंचमी और कल्कि जयंती मनाई जाएगी। 20 अगस्त को मासिक दुर्गाष्टमी का व्रत, 23 अगस्त को श्रावण पुत्रदा एकादशी और 25 अगस्त को प्रदोष व्रत (शुक्ल पक्ष) मनाया जाएगा। 27 अगस्त को हयग्रीव जयंती, 28 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा, रक्षाबंधन और गायत्री जयंती का पर्व मनाया जाएगा। अंत में, 31 अगस्त को कजरी तीज और श्री गणेश (बहुला) चतुर्थी का आयोजन होगा।
















