Bihar Rural Road Construction: भूमि के अभाव से नहीं रुकेगा ग्रामीण सड़क निर्माण

बिहार में ग्रामीण सड़क निर्माण के कार्य को भूमि की अनुपलब्धता के कारण अब रोका नहीं जाएगा। ग्रामीण कार्य विभाग ने यह निर्णय लिया है कि आवश्यकता पड़ने पर रैयतों स
बिहार में ग्रामीण सड़क निर्माण के कार्य को भूमि की अनुपलब्धता के कारण अब रोका नहीं जाएगा। ग्रामीण कार्य विभाग ने यह निर्णय लिया है कि आवश्यकता पड़ने पर रैयतों से भूमि खरीदकर सड़क निर्माण का कार्य किया जाएगा। विभाग के सचिव ने सभी जिलों के कार्यपालक अभियंताओं को इस संबंध में स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं। हाल ही में विभागीय योजनाओं की समीक्षा के दौरान यह बात सामने आई थी कि कई स्थानों पर भूमि की कमी के कारण सड़क निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा है। सचिव ने कहा है कि जहां सरकारी भूमि उपलब्ध नहीं है, वहां रैयतों से भूमि खरीदने के लिए विभाग भूमि क्रय नीति का पालन करेगा। निर्धारित दर के अनुसार भूमि मालिकों को उचित मुआवजा देकर सड़क निर्माण कार्य को पूरा किया जाएगा।
मुजफ्फरपुर जिले के सकरा, बोचहां, मुशहरी और अन्य प्रखंडों में करीब 12 ग्रामीण सड़कों का निर्माण भूमि विवाद या उपलब्धता की समस्या के कारण रुका हुआ था। अब विभागीय निर्देश मिलने के बाद इन परियोजनाओं को आगे बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। सचिव ने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत बनने वाली सड़कों की नियमित समीक्षा करने का भी निर्देश दिया है। उन्होंने यह सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि निर्माण कार्य में आने वाली बाधाओं की समय-समय पर निगरानी की जाए, ताकि सभी परियोजनाएं निर्धारित समय पर पूरी हो सकें।
















