Blackmail Case in Kanpur: जीजा ने साली की अश्लील फोटो खींचकर किया ब्लैकमेल, युवती ने की आत्महत्या

कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक जीजा ने अपनी साली की नहाते समय अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किय
कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक जीजा ने अपनी साली की नहाते समय अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया। आरोपी गोविंद शर्मा अपनी पत्नी द्वारा उसके खिलाफ दर्ज कराए गए मामले को वापस लेने के लिए साली पर दबाव बना रहा था। उसने साली को यह धमकी दी कि यदि वह अपनी बड़ी बहन से मुकदमा वापस नहीं कराएगी, तो वह उसकी अश्लील तस्वीरें वायरल कर देगा। इस मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर साली ने 18 जुलाई को आत्महत्या कर ली। मृतका के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर गोविंद शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है।
इस घटना की शुरुआत तब हुई जब कानपुर के कल्याणपुर निवासी एक व्यापारी ने अपनी बड़ी बेटी की शादी फर्रुखाबाद के कमालगंज निवासी गोविंद शर्मा से की थी। गोविंद की पत्नी ने उसके खिलाफ घरेलू हिंसा के मामले में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद गोविंद ने समझौते के बहाने अपनी पत्नी को ससुराल बुलाया। जब ससुर को इस बात का शक हुआ, तो उन्होंने अपनी छोटी बेटी को भी बड़ी बेटी के साथ भेज दिया। इस दौरान गोविंद ने अपनी छोटी साली के नहाते समय अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए और उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।
















