Bomb-making instructions found with medical student: अयोध्या में मेडिकल छात्र के पास मिली बम बनाने की विधि

अयोध्या के राम नगरी में स्थित राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज में एक गंभीर घटना सामने आई है, जहां एक मेडिकल छात्र के पास बम बनाने की विधि से संबंधित एक पर्ची मिली है।
अयोध्या के राम नगरी में स्थित राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज में एक गंभीर घटना सामने आई है, जहां एक मेडिकल छात्र के पास बम बनाने की विधि से संबंधित एक पर्ची मिली है। यह छात्र एक्सरे टेक्नीशियन (डिप्लोमा) की पढ़ाई कर रहा है और उसे रात भर बम बनाने का प्रैक्टिकल करते हुए पकड़ा गया। इस घटना के बाद कॉलेज में अफरा-तफरी मच गई है और सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है। कॉलेज प्रशासन ने इस मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने छात्र को हिरासत में ले लिया। छात्र का नाम सरफराज खान बताया जा रहा है, जो बलरामपुर जिले का निवासी है। वह इस वर्ष मेडिकल कॉलेज में दाखिल हुआ था और इससे पहले भी विवादों में रहा है।
पुलिस ने बताया कि सरफराज खान को पहले पुलिस चौकी दर्शननगर और फिर कोतवाली ले जाया गया, जहां उसकी पूछताछ की जा रही है। छात्र की रात में लैब में ड्यूटी थी और उसके पास मिली पर्ची में बम बनाने की विधि के साथ-साथ आकार और तीव्रता से संबंधित जानकारी दर्ज थी। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए खुफिया एजेंसियों को भी जांच में शामिल किया गया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी अयोध्या, आशुतोष तिवारी ने कहा कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और प्रारंभिक जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
















