Chief Minister Yogi visits Kashi on Guru Purnima: बाबा विश्वनाथ से की लोक कल्याण की कामना

डिजिटल डेस्क, वाराणसी। गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर 'काशी कोतवाल' बाबा काल भैरव मंदिर और श्री काशी विश्वनाथ धाम में दर्
डिजिटल डेस्क, वाराणसी। गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर 'काशी कोतवाल' बाबा काल भैरव मंदिर और श्री काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन-पूजन कर जनमानस के सुख, समृद्धि और लोक कल्याण की कामना की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को श्रावण मास में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री ने पहले बाबा काल भैरव मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और वहां उपस्थित श्रद्धालुओं का गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने हाथ जोड़कर श्रद्धालुओं का अभिवादन स्वीकार किया, जिससे मंदिर परिसर में एक भक्तिमय माहौल बना। इसके बाद, मुख्यमंत्री ने श्री काशी विश्वनाथ धाम में बाबा विश्वनाथ के गर्भगृह में प्रवेश कर षोडशोपचार विधि से पूजन-अर्चन किया। उन्होंने प्रदेश और देशवासियों की सुख, शांति, समृद्धि एवं लोक कल्याण की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री के मंदिर पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने
















