Crocodiles on the Road: बारिश थमी तो सड़क पर दिखे 5 मगरमच्छ!

राजस्थान के सवाई माधोपुर में एक अनोखा दृश्य देखने को मिला, जब रात के समय सड़क पर पांच मगरमच्छ घूमते हुए दिखाई दिए। यह घटना उस समय हुई जब लगातार हो रही बारिश के
राजस्थान के सवाई माधोपुर में एक अनोखा दृश्य देखने को मिला, जब रात के समय सड़क पर पांच मगरमच्छ घूमते हुए दिखाई दिए। यह घटना उस समय हुई जब लगातार हो रही बारिश के कारण रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान से मगरमच्छ बहकर आबादी के करीब और मुख्य मार्ग तक पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने जब सड़क पर इन मगरमच्छों को देखा, तो कुछ ने डर के मारे ब्रेक लगा दिए, जबकि कुछ ने इस नजारे को अपने मोबाइल में कैद करने की कोशिश की। यह दृश्य शेरपुर गांव के पास कुंडेरासवाई माधोपुर मार्ग पर स्थित झरेटी रपट के निकट देखने को मिला। बारिश के कारण झरेटी नाले में तेज बहाव आ गया था, जिससे कई मगरमच्छ नीचे की ओर बह गए।
जब बारिश का पानी थोड़ा कम हुआ और जलस्तर घटा, तब रात के समय ये पांच मगरमच्छ सड़क पर दिखाई दिए। इनमें से चार मगरमच्छ बहते पानी के बीच रपट पार करते हुए रणथंभौर की ओर से शेरपुर-झरेटी दिशा में जाते नजर आए, जबकि एक मगरमच्छ मुख्य सड़क पर आराम से चलता दिखाई दिया। सड़क पर मगरमच्छों को देखकर ट्रैफिक कुछ समय के लिए थम गया। राहगीरों ने कोई जोखिम नहीं उठाया और सुरक्षित दूरी पर खड़े होकर मगरमच्छों के सड़क पार करने का इंतजार करते रहे। इसके बाद ही वाहनों की आवाजाही दोबारा शुरू हो सकी।
















