Disaster Alert System Launched: उत्तराखंड में मोबाइल पर मिलेगा सटीक आपदा अलर्ट

राज्य ब्यूरो, देहरादून। उत्तराखंड सहित पूरे देश में अब आपदा की चेतावनी और आपातकालीन अलर्ट सीधे प्रभावित क्षेत्र के लोगों के मोबाइल फोन पर भेजे जाएंगे। केंद्र सर
राज्य ब्यूरो, देहरादून। उत्तराखंड सहित पूरे देश में अब आपदा की चेतावनी और आपातकालीन अलर्ट सीधे प्रभावित क्षेत्र के लोगों के मोबाइल फोन पर भेजे जाएंगे। केंद्र सरकार ने स्वदेशी सेल ब्राडकास्ट सिस्टम (सीबीएस) को देशभर में लागू करने का निर्णय लिया है। यह जानकारी राज्यसभा में म डा. नरेश बंसल के सवाल के जवाब में केंद्रीय मंत्री ने दी। इस प्रणाली का उद्देश्य आपदा के समय लोगों को त्वरित और सटीक जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे समय पर सुरक्षित स्थानों पर पहुंच सकें। इस प्रणाली के माध्यम से, सरकार ने आपदा प्रबंधन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है।
संचार एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री डॉ. पेम्मासानी चंद्र शेखर ने बताया कि सी-डाट द्वारा विकसित यह स्वदेशी सेल ब्राडकास्ट सिस्टम अधिकृत सरकारी एजेंसियों को किसी भी प्रभावित क्षेत्र में मौजूद सभी मोबाइल फोन पर एक साथ आपातकालीन अलर्ट भेजने की सुविधा देता है। यह प्रणाली सभी 36 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में सभी दूरसंचार सेवा प्रदाताओं के माध्यम से लागू की गई है। इससे यह सुनिश्चित होगा कि आपदा के समय सभी नागरिकों को तत्काल सूचना मिले, जिससे वे सुरक्षित रह सकें। यह प्रणाली न केवल आपदा की चेतावनी देने में सहायक होगी, बल्कि इसके माध्यम से नागरिकों को राहत कार्यों की जानकारी भी दी जा सकेगी।
















