Food Safety Team Action: औरैया में खाद्य सुरक्षा टीम का बड़ा एक्शन, आटा मिलों पर छापा मारकर हजारों किलो आटा जब्त

औरैया में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने मंगलवार को आटा मिलों पर एक बड़ा अभियान चलाया। इस अभियान के तहत विभिन्न आटा मिलों पर सघन छापेमारी की गई, जिसमे
औरैया में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने मंगलवार को आटा मिलों पर एक बड़ा अभियान चलाया। इस अभियान के तहत विभिन्न आटा मिलों पर सघन छापेमारी की गई, जिसमें 1000 किलोग्राम से अधिक आटा जब्त किया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी विजय कुमार श्रीवास और अनिल कुमार संखवार की टीम ने मिनी इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित एक आटा मिल से गेहूं के आटे का नमूना संग्रहित किया और 698 किलोग्राम गेहूं का आटा सीज किया, जिसकी अनुमानित कीमत 20,242 रुपये है। इसके बाद मधुपुर स्थित एक अन्य आटा मिल से भी नमूना संग्रहित करते हुए 323 किलोग्राम गेहूं का आटा सीज किया गया, जिसकी कीमत 9,690 रुपये आंकी गई है। इस अभियान के दौरान कुल दो नमूने संग्रहित किए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा गया है।
इस छापेमारी के दौरान खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अंतर्गत आटा मिलों द्वारा लेबलिंग एवं पैकेजिंग नियमों का पालन न करने पर संबंधित खाद्य कारोबारकर्ताओं को सुधार नोटिस जारी किए गए। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद विधिक कार्यवाही की जाएगी। इसके साथ ही, खाद्य सुरक्षा अधिकारी विजय कुमार श्रीवास ने फूड सेफ्टी आन व्हील (मोबाइल वैन प्रयोगशाला) का संचालन भी किया। इस मोबाइल प्रयोगशाला के माध्यम से 10 खाद्य नमूनों की त्वरित जांच की गई, जिनमें से 2 नमूने मानकों के विपरीत पाए गए।
















