IGNOU Admission Update: M.Com के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (ignou) ने जुलाई 2026 सत्र के लिए स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा और प्रमाणपत्र पाठ्यक्रमों में नए नामांकन और पुनः पंजी
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने जुलाई 2026 सत्र के लिए स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा और प्रमाणपत्र पाठ्यक्रमों में नए नामांकन और पुनः पंजीकरण की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 16 अगस्त कर दिया है। यह निर्णय विशेष रूप से उन विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण है जो दूरस्थ और ऑनलाइन शिक्षा के माध्यम से उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं। इच्छुक छात्र अब इग्नू के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस संबंध में इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक ने बताया कि विश्वविद्यालय ने नामांकन की तिथि बढ़ाने का निर्णय लिया है ताकि दूरदराज और ग्रामीण क्षेत्रों के अभ्यर्थियों, कार्यरत पेशेवरों और अन्य छात्रों की बढ़ती मांग और सुविधा को ध्यान में रखा जा सके। इग्नू का उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक गुणवत्तापूर्ण और सुलभ शिक्षा पहुंचाना है।
अध्ययन केंद्र के समन्वयक डॉ. अजीत कुमार राय ने बताया कि इग्नू के पाठ्यक्रम पूरी तरह से लचीले और अद्यतन हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे बिना किसी विलंब के 16 अगस्त से पूर्व अपना नामांकन सुनिश्चित करें। इसके साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि नामांकन से संबंधित सभी जानकारी के लिए विद्यार्थी इग्नू कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। उल्लेखनीय है कि भभुआ में वाणिज्य से स्नातकोत्तर करने की सुविधा पहले उपलब्ध नहीं थी, लेकिन अब इग्नू ने यह सुविधा प्रदान की है।



















