Fraud in Ghaziabad: जयपुरिया सनराइज ग्रीन सोसायटी में 19 करोड़ रुपये के प्लॉट का फर्जीवाड़ा

गाजियाबाद में एक रिएल एस्टेट कंपनी के कर्मचारियों ने फर्जीवाड़ा करते हुए कंपनी के 19 करोड़ रुपये मूल्य के कई भूखंडों का सौदा कर दिया। यह मामला जयपुरिया सनराइज ग
गाजियाबाद में एक रिएल एस्टेट कंपनी के कर्मचारियों ने फर्जीवाड़ा करते हुए कंपनी के 19 करोड़ रुपये मूल्य के कई भूखंडों का सौदा कर दिया। यह मामला जयपुरिया सनराइज ग्रीन सोसायटी से जुड़ा हुआ है, जहां कंपनी ने फर्जीवाड़ा में शामिल पूर्व कर्मचारियों समेत छह लोगों के खिलाफ वेव सिटी थाने में कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज कराया है। इस मामले में कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि उनके निवर्तमान एकाउंटेंट प्रदीप कुमार झा और सहायक एकाउंटेंट संजीव कुमार राय ने मिलकर कई भूखंडों का फर्जी सौदा किया। आरोप है कि उन्होंने फर्जी आवंटन पत्र तैयार किए और निवेशकों से पैसे लेकर कंपनी के खाते में जमा नहीं कराए। जब निवेशक बैनामा कराने के लिए आए, तब कंपनी को इस फर्जीवाड़े की जानकारी हुई।
कंपनी ने इस मामले की जांच कराई और पाया कि आरोपितों ने करीब 19 करोड़ रुपये की संपत्ति का सौदा कर लिया था। जब इस मामले की शिकायत पुलिस से की गई, तो उन्होंने पहले केस दर्ज नहीं किया। इसके बाद कंपनी ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया, जिसके बाद कोर्ट के आदेश पर वेव सिटी थाने में केस दर्ज किया गया। इस मामले में चिरंजीव विहार निवासी वीरेंद्र सिंह, उनकी पत्नी सविता, प्रदीप कुमार झा, संजीव कुमार राय, मांडवी चौधरी और दिल्ली के कृष्णा नगर निवासी विकास कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
















