Golf Tournament in Srinagar: श्रीनगर में गोल्फ टूर्नामेंट आज से शुरू, दिग्गज गोल्फर जुटेंगे

जागरण संवाददाता, श्रीनगर। कश्मीर देश के प्रख्यात प्रोफेशनल गोल्फर्स के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार है। चार से सात अगस्त तक श्रीनगर के रायल स्प्रिंग्स गोल्फ कोर
जागरण संवाददाता, श्रीनगर। कश्मीर देश के प्रख्यात प्रोफेशनल गोल्फर्स के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार है। चार से सात अगस्त तक श्रीनगर के रायल स्प्रिंग्स गोल्फ कोर्स में जम्मू-कश्मीर ओपन का पांचवां एडिशन आयोजित किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में भारत के प्रमुख पेशेवर गोल्फर जैसे सप्तक तलवार, वीर अहलावत, ओम प्रकाश चौहान, मनु गांदास, गत विजेता शौर्य भट्टाचार्य और अंगद चीमा सहित कई शीर्ष खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। यह टूर्नामेंट न केवल खेल का आयोजन है, बल्कि यह जम्मू-कश्मीर की प्राकृतिक सुंदरता और यहां के गर्मजोशी भरे आतिथ्य का भी उत्सव है।
इस बार इस टूर्नामेंट की कुल पुरस्कार राशि को 50 लाख से बढ़ाकर एक करोड़ कर दिया गया है, जो खिलाड़ियों के लिए एक आकर्षक अवसर है। टूर्नामेंट की औपचारिक शुरुआत डीपी वर्ल्ड इंडिया चैंपियनशिप लोट्स ट्राफी के अनावरण के साथ हुई। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री के सलाहकार नासिर असलम वानी ने कहा कि यह आयोजन केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं है, बल्कि यह जम्मू-कश्मीर की बढ़ती पहचान को भी दर्शाता है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता और आतिथ्य को दुनिया के सामने लाने का यह एक महत्वपूर्ण अवसर है।















