Fraud in Gorakhpur: साधु बनकर ठगी, युवक से लूटे सोने की अंगूठी और नकदी

गोरखपुर के बेलीपार क्षेत्र में एक युवक से साधु के वेश में एक ठग ने ठगी की घटना को अंजाम दिया। यह घटना तब हुई जब सोनवापार निवासी अभय नंदन पांडेय अपनी कार से गोरख
गोरखपुर के बेलीपार क्षेत्र में एक युवक से साधु के वेश में एक ठग ने ठगी की घटना को अंजाम दिया। यह घटना तब हुई जब सोनवापार निवासी अभय नंदन पांडेय अपनी कार से गोरखपुर से गोला जा रहे थे। रास्ते में एक साधु ने हाथ देकर उनकी गाड़ी रुकवाई और लिफ्ट मांगी। अभय ने साधु को अपनी कार में बैठा लिया। साधु ने अभय से प्रसाद और गंगाजल के नाम पर विश्वास जीतने का प्रयास किया। उसने अपने झोले से रुद्राक्ष निकालकर उसे प्रसाद बताया और एक शीशी से गंगाजल बताकर अभय के माथे पर लगाने को कहा। अभय ने उसकी बात मान ली और साधु के चमत्कारों में विश्वास कर लिया।
जब अभय ने गाड़ी आगे बढ़ाई, तो साधु ने पहले पांच रुपये मांगे, जिसे अभय ने 10 रुपये का सिक्का देकर दिया। इसके बाद साधु ने उस सिक्के को हथेली पर रगड़कर गेहूं के दाने में बदलने का नाटक किया। इस चमत्कार के बाद साधु ने अभय से सोने की अंगूठी और 100 रुपये मांगे। उसने दोनों वस्तुओं को कपड़े में लपेटकर कुछ मंत्र पढ़ने का नाटक किया और कहा कि आगे लगे संकेतक के पास अंगूठी और रुपये मिल जाएंगे। जब अभय उस स्थान पर पहुंचा, तो वहां कुछ नहीं मिला और साधु भी गायब हो चुका था।
















