Funding Investigation for Abhijit Dipke: अभिजीत दिपके को विदेश भेजने के पैसे कहां से आए

गुजरात के सूरत में एक rti कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की संपत्ति और cjp के लिए घोषित लीगल डिफेंस फंड की वित्तीय जांच की मांग की है। rti कार्यकर्ता अमित त
गुजरात के सूरत में एक RTI कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की संपत्ति और CJP के लिए घोषित लीगल डिफेंस फंड की वित्तीय जांच की मांग की है। RTI कार्यकर्ता अमित तिवारी ने शनिवार को बताया कि उन्होंने इस मामले में चुनाव आयोग और सेंट्रल GST को पत्र लिखा है। यह पूरा मामला NEET पेपर लीक घोटाले के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे CJP कार्यकर्ताओं को मिलने वाली कानूनी मदद और फंड से संबंधित है। तिवारी ने अभिजीत दिपके के पिता भगवानराव दिपके की वित्तीय स्थिति की जांच की मांग की है, जो महाराष्ट्र सरकार के रिटायर्ड कर्मचारी हैं। तिवारी का कहना है कि एक रिटायर्ड सरकारी कर्मचारी अपने बेटे को उच्च शिक्षा के लिए विदेश भेजने में कैसे सक्षम रहा, इसकी जांच होनी चाहिए।
इसके साथ ही, अमित तिवारी ने निर्वाचन आयोग से CJP के वैधानिक अस्तित्व पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि 'कॉकरोच जनता पार्टी एक गैर-पंजीकृत संस्था है, लेकिन यह एक राजनीतिक दल की तरह काम कर रही है।' यदि इसे लीगल डिफेंस फंड के रूप में 1 करोड़ रुपये दिए जा रहे हैं, तो चुनाव आयोग को यह जांचना चाहिए कि क्या CJP जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 29A के तहत रजिस्टर्ड है। तिवारी ने यह भी कहा कि अगर यह रजिस्टर्ड नहीं है, तो राजनीतिक दल के नाम पर इसका संचालन करना और फंड जुटाना जांच का विषय है।
















