Airport Expansion Relief: गगल एयरपोर्ट विस्तार से प्रभावितों को 24 करोड़ रुपये की सहायता

धर्मशाला। गगल एयरपोर्ट विस्तार परियोजना से प्रभावित परिवारों के लिए राहत की एक नई किश्त अगले एक सप्ताह में जारी की जाएगी। पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन (आरएंडआर) पैक
धर्मशाला। गगल एयरपोर्ट विस्तार परियोजना से प्रभावित परिवारों के लिए राहत की एक नई किश्त अगले एक सप्ताह में जारी की जाएगी। पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन (आरएंडआर) पैकेज के तहत मंगरहेड़ और सहौड़ा गांव के प्रभावित परिवारों को कुल 24 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। प्रशासनिक प्रक्रिया अब अंतिम चरण में है, जिसमें दोनों गांवों के लिए 12-12 करोड़ रुपये का वितरण किया जाएगा। यह परियोजना हिमाचल प्रदेश की सबसे बड़ी आधारभूत संरचना परियोजनाओं में से एक मानी जाती है, जिसमें अब तक प्रभावित लोगों को 2,285 करोड़ रुपये का मुआवजा वितरित किया जा चुका है। प्रशासनिक आंकड़ों के अनुसार, हाल ही में प्रदेश सरकार द्वारा आरएंडआर पैकेज के लिए स्वीकृत 200 करोड़ रुपये में से 180 करोड़ रुपये पात्र परिवारों को अदा किए जा चुके हैं।
गगल क्षेत्र में भूमि अधिग्रहण के एवज में अभी भी करीब 120 करोड़ रुपये का मुआवजा बांटा जाना शेष है। इसके लिए प्रशासन तेजी से कागजी औपचारिकताएं पूरी कर रहा है। परियोजना से प्रभावित इच्छी, मंगरेहड़, बल्ला और बरस्वाकड़ गांवों में भूमि अधिग्रहण के शेष मुआवजे के वितरण की तैयारी की जा रही है। संबंधित मामलों में राजस्व दस्तावेजों के सत्यापन और अन्य प्रक्रियाओं के पूरा होते ही राशि सीधे प्रभावित परिवारों के बैंक खातों में भेजी जाएगी। प्रशासन का दावा है कि विस्थापन के असर को कम करने और पुनर्वास कार्य को सुचारु बनाने के लिए चरणबद्ध तरीके से कार्य किया जा रहा है, ताकि किसी भी प्रभावित परिवार को परेशानी का सामना न करना पड़े।
















