GDA Action in Ghaziabad: अवंतिका में भवन सील और महरौली में अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) की प्रवर्तन टीम ने बुधवार को जोन-4 में अवैध निर्माण और अवैध कॉलोनी के खिलाफ एक महत्वपूर्ण कार्रवाई की। इस दौरान अवंतिका क्षेत्
गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) की प्रवर्तन टीम ने बुधवार को जोन-4 में अवैध निर्माण और अवैध कॉलोनी के खिलाफ एक महत्वपूर्ण कार्रवाई की। इस दौरान अवंतिका क्षेत्र में स्वीकृत मानचित्र के विपरीत बनाए गए निर्माण के अवैध हिस्से को ध्वस्त किया गया और भवन को सील कर दिया गया। जीडीए के अधिकारियों ने बताया कि अवंतिका स्थित भूखंड सीडी-16ए पर निर्माणकर्ता मनोज बेनीवाल और विजया बेनीवाल द्वारा सेटबैक का उल्लंघन कर निर्माण किया गया था। पहले ही प्राधिकरण ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया था और निर्माण रोकने के निर्देश दिए थे, लेकिन निर्माणकर्ताओं ने न तो कार्य रोका और न ही नोटिस का संतोषजनक जवाब दिया। इस स्थिति को देखते हुए प्रवर्तन टीम ने अवैध निर्माण को ध्वस्त करने का निर्णय लिया।
दूसरी ओर, महरौली में एनएच-9 के पास जीडीए की टीम ने करीब 6600 वर्ग गज भूमि पर बिना अनुमति अवैध प्लाटिंग के खिलाफ भी कार्रवाई की। यहां सुशीला त्यागी और दीपक त्यागी द्वारा अवैध रूप से निर्माण कार्य किया जा रहा था, जिसमें मिट्टी भराव, कच्ची सड़क बनाना और सीवर लाइन डालने की तैयारी शामिल थी। जीडीए की टीम ने मौके पर पहुंचकर इन अवैध विकास कार्यों को बुलडोजर से ध्वस्त किया। इस कार्रवाई के दौरान कालोनाइजर और निर्माणकर्ताओं ने विरोध किया, लेकिन पुलिस बल की मौजूदगी में उन्हें मौके से हटाकर कार्रवाई को सफल बनाया गया।
















