IIT Kanpur Professor's Controversial Case: चार PHD छात्राओं से अफेयर और बरसात वाली रात

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (iit) कानपुर की एक महिला असिस्टेंट प्रोफेसर ने अपने पति, जो संस्थान में प्रोफेसर हैं, के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने एफआईआर
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) कानपुर की एक महिला असिस्टेंट प्रोफेसर ने अपने पति, जो संस्थान में प्रोफेसर हैं, के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने एफआईआर में कहा है कि उनके पति का कई महिलाओं, विशेषकर अपने विभाग की पीएचडी छात्राओं और महिला कर्मचारियों के साथ संबंध हैं। महिला प्रोफेसर ने आरोप लगाया है कि जब उन्होंने इन संबंधों पर सवाल उठाया, तो उनके पति ने उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया। शिकायत में यह भी कहा गया है कि पति ने कई बार उन्हें बरसात में घर से बाहर खड़ा कर दिया और उनके बच्चों पर भी इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ा। यह मामला इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि दोनों पति-पत्नी IIT कानपुर में प्रोफेसर हैं और वर्षों से संस्थान परिसर में रह रहे हैं।
महिला प्रोफेसर ने एफआईआर में उल्लेख किया है कि उनकी शादी 2012 में हुई थी और उनके दो बच्चे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में उनके पति का व्यवहार बदल गया है। जब भी उन्होंने उनके पति से दूसरी महिलाओं के साथ संबंधों के बारे में सवाल किया, तो उन्हें प्रताड़ित किया गया। महिला प्रोफेसर का आरोप है कि उनके पति ने अपने विभाग की कई पीएचडी छात्राओं के साथ संबंध होने की बात स्वीकार की थी। इसके अलावा, उन्होंने दो महिला कर्मचारियों के साथ भी अवैध संबंध होने का आरोप लगाया है। महिला प्रोफेसर ने कहा कि जब उन्होंने इन संबंधों पर विरोध किया, तो उनके पति ने उन पर चाय और दूध फेंकने जैसे हिंसक व्यवहार किए।



















