Inmate dies in Munger Hospital: मंडल कारा के बंदी की इलाज के दौरान मौत

मुंगेर के सदर अस्पताल में मंगलवार की देर शाम एक बंदी की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान असरगंज थाना क्षेत्र के कमराय मसुदनपुर निवासी संजय कुमार साह उर्फ
मुंगेर के सदर अस्पताल में मंगलवार की देर शाम एक बंदी की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान असरगंज थाना क्षेत्र के कमराय मसुदनपुर निवासी संजय कुमार साह उर्फ मोहरा के रूप में हुई है। संजय कुमार गंभीर बीमारी से पीड़ित थे और उनकी हालत अचानक बिगड़ने पर जेल प्रशासन ने उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया था। जेल अधीक्षक किरण निधि ने बताया कि संजय कुमार को 23 जून 2026 को अदालत के आदेश पर असरगंज पुलिस ने मंडल कारा भेजा था। उनकी तबीयत पिछले कई दिनों से खराब चल रही थी, जिसके चलते उन्हें लगातार इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया जाता रहा। पिछले तीन दिनों में उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद वापस जेल भेजा गया था।
सोमवार की रात भी संजय कुमार को प्राथमिक इलाज के बाद मंडल कारा वापस भेजा गया था, लेकिन देर रात उनकी स्थिति फिर से बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें दोबारा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। मंगलवार को चिकित्सकों के मेडिकल बोर्ड ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए उच्च चिकित्सा संस्थान रेफर करने की अनुशंसा की। जेल प्रशासन ने सुरक्षा बल उपलब्ध कराकर उन्हें बाहर भेजने की तैयारी की थी, लेकिन इससे पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
















