Prisoner Escapes in Samastipur: महिला सिपाही को चकमा देकर भागा बंदी, बुआ के घर पहुंचा तो ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे

समस्तीपुर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक विचाराधीन बंदी ने महिला सिपाही को चकमा देकर न्यायालय परिसर से फरार हो गया। यह घटना सोमवार को हुई, जब रौशन
समस्तीपुर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक विचाराधीन बंदी ने महिला सिपाही को चकमा देकर न्यायालय परिसर से फरार हो गया। यह घटना सोमवार को हुई, जब रौशन कुमार उर्फ साजन, जो कि पाक्सो अधिनियम के तहत एक मामले में न्यायिक हिरासत में था, को नियमित पेशी के लिए जेल से व्यवहार न्यायालय लाया गया था। उसके फरार होने के बाद पुलिस ने पूरे जिले में अलर्ट जारी कर दिया और उसकी तलाश में कई टीमें लगाई गईं। रौशन की पहचान उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर गांव निवासी विजय सिंह के पुत्र के रूप में हुई है। वह पिछले एक वर्ष से जेल में बंद था।
रौशन ने न्यायालय में पेशी के दौरान महिला सिपाही की निगरानी से भागने का प्रयास किया। उसके फरार होने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसकी तलाश शुरू की। इस दौरान उसके स्वजनों को जानकारी मिली कि वह कल्याणपुर थाना के हसनपुर गांव स्थित अपने बुआ के घर पहुंचा है। वहां उसके स्वजनों ने उसे खाना देकर एक कमरे में बंद कर दिया, लेकिन रौशन ने वहां से भागने की कोशिश की। उसने घर के वेंटिलेशन को तोड़कर बाहर निकलने का प्रयास किया, लेकिन इस दौरान वह गिरकर जख्मी हो गया।
















