Job Scam in Ambala: रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 24 लाख रुपये ठगे

मुलाना। रेलवे में टिकट कलेक्टर के पद पर सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक युवक से 24 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित सौरभ चौहान ने आरोप लगाया
मुलाना। रेलवे में टिकट कलेक्टर के पद पर सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक युवक से 24 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित सौरभ चौहान ने आरोप लगाया है कि उसे फर्जी आईडी कार्ड, नियुक्ति पत्र और प्रशिक्षण पत्र देकर कई महीनों तक बंगाल और झारखंड के होटलों में ठहराए रखा गया। आर्थिक अपराध शाखा की जांच के बाद थाना मुलाना पुलिस ने इस मामले में यमुनानगर निवासी बलकार सिंह और पश्चिम बंगाल के राजू सिंह तथा मनीष कुमार राय के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। सौरभ चौहान ने बताया कि फरवरी 2025 में गांव रसूलपुर में ऑनलाइन शेयर मार्केट के सिलसिले में एक मीटिंग हुई थी, जहां उसकी मुलाकात बलकार सिंह से हुई। बलकार ने दावा किया कि उसकी रेलवे में अच्छी पहुंच है और उसने पहले भी कई लोगों को सरकारी नौकरी दिलवाने में मदद की है। इस पर सौरभ ने बलकार को 24 लाख रुपये दे दिए। इसके बाद बलकार ने उसे फर्जी दस्तावेज थमाकर ट्रेनिंग के नाम पर पश्चिम बंगाल और झारखंड भेज दिया।
सौरभ ने आरोप लगाया कि उसे लगभग 8-9 महीने तक बंगाल के सेवन-सेवन टी और झारखंड के कीर्तिमान होटल में ठहराया गया, जिसका पूरा खर्चा उसने खुद उठाया। इस दौरान बलकार ने उसकी पहचान अपने साथी राजू सिंह और मनीष कुमार राय से करवाई। जब सौरभ को नियुक्ति पत्र और सर्विस रिकॉर्ड सौंपा गया, तो वह झारखंड के धनबाद स्थित भुली रेलवे सेंटर पहुंचा। वहां अधिकारियों को दिखाए गए दस्तावेजों की जांच के बाद पता चला कि सभी कागजात फर्जी और जाली हैं। ठगी का अहसास होने पर जब सौरभ ने मार्च 2026 में आरोपियों से पैसे वापस मांगे, तो उन्होंने फोन उठाना बंद कर दिया। इस घटना ने न केवल सौरभ को आर्थिक रूप से प्रभावित किया, बल्कि उसे मानसिक तनाव भी दिया।
















