Congress President Kharge criticizes government over NEET paper leak: कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने नीट प्रश्नपत्र लीक पर सरकार की आलोचना की

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने नीट प्रश्नपत्र लीक मामले को लेकर केंद्र सरकार पर कठोर हमला किया है। शनिवार को उत्तराखंड में पार्टी के चुनावी अभियान 'विजय
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने नीट प्रश्नपत्र लीक मामले को लेकर केंद्र सरकार पर कठोर हमला किया है। शनिवार को उत्तराखंड में पार्टी के चुनावी अभियान 'विजय शंखनाद' की शुरुआत करते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को चुनौती दी कि यदि सरकार सही है, तो छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर संसद में बहस कराए।
खरगे ने रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बार-बार प्रश्नपत्र लीक होने से छात्र परेशान हैं। जब वे अपनी मांगों को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करते हैं, तो उनके साथ दमनात्मक रवैया अपनाया जाता है। उन्होंने कहा, "मोदी जी, तुमसे और तुम्हारे शाह से नहीं डरते। 56 इंच की छाती सिकुड़ गई क्या? विद्यार्थियों से बात नहीं कर सकते क्या?"
खरगे ने संसद में विपक्ष के हंगामे के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि सदन को विपक्ष ने नहीं, बल्कि सरकार ने चलने नहीं दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता किसी दबाव से डरने वाले नहीं हैं और पार्टी संविधान, लोकतंत्र, गरीबों, महिलाओं तथा छात्रों के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करती रहेगी।
कांग्रेस अध्यक्ष ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने कन्याकुमारी से कश्मीर तक संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए पदयात्रा की। बेरोजगारी के मुद्दे पर केंद्र को घेरते हुए खरगे ने कहा कि 2014 में हर साल दो करोड़ रोजगार देने का वादा किया गया था, लेकिन युवाओं को कितनी नौकरियां मिलीं, इसका जवाब सरकार को देना चाहिए।















