IND vs SL 11: देवदत्त पडिक्कल का शतक, भारत ने बनाए 357 रन

भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल और ऋषभ पंत श्रीलंका इलेवन के खिलाफ तीन दिवसीय अभ्यास टेस्ट मैच की पहली पारी में कोई खास प्रदर्शन नहीं
भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल और ऋषभ पंत श्रीलंका इलेवन के खिलाफ तीन दिवसीय अभ्यास टेस्ट मैच की पहली पारी में कोई खास प्रदर्शन नहीं कर पाए। इन तीनों ने टीम को मुश्किल स्थिति में छोड़ दिया। हालांकि, देवदत्त पडिक्कल ने एक छोर से शानदार खेल दिखाया और लगातार दूसरे दिन नाबाद पवेलियन लौटे।
भारत ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 6 विकेट पर 357 रन बना लिए थे, जो श्रीलंका के 363 रन से केवल 6 रन कम है। देवदत्त पडिक्कल ने 142 रन की नाबाद पारी खेली, जबकि गूरनूर बरार भी 36 रन बनाकर नाबाद रहे।
श्रीलंका ने अपनी पहली पारी में 8 विकेट पर 363 रन बनाकर पारी की घोषणा की थी। इस मैच में देवदत्त पडिक्कल की पारी ने भारत को संकट से निकाला।
















