Weather Alert: मध्य प्रदेश के जिलों में अति भारी बारिश का अलर्ट

मध्य प्रदेश में मानसून ने एक बार फिर से अपनी पूरी ताकत दिखाई है। भारतीय मौसम विभाग (imd) द्वारा जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, राज्य के विभिन्न हिस्सों
मध्य प्रदेश में मानसून ने एक बार फिर से अपनी पूरी ताकत दिखाई है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) द्वारा जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, राज्य के विभिन्न हिस्सों में भारी से अति भारी बारिश, बिजली कड़कने, झंझावत और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तूफानी हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने नागरिकों और किसानों के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की है, जिसमें जलभराव, निचले इलाकों में बाढ़ और तेज हवाओं से होने वाले संभावित नुकसान के बारे में जानकारी दी गई है। IMD ने यह भी बताया कि अलीराजपुर, झाबुआ, धार, रतलाम, नर्मदापुरम, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा और खरगोन जिलों में अति भारी बारिश, झंझावत और वज्रपात की आशंका है। इन क्षेत्रों में कहीं-कहीं मूसलाधार बारिश के साथ-साथ गरज-चमक और 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
इसके अलावा, बड़वानी, देवास, आगर, मंदसौर, रायसेन, सिहोर, बैतूल, इंदौर, उज्जैन और शाजापुर जिलों में भी भारी बारिश, वज्रपात और 40-50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे बारिश और बिजली कड़कने के दौरान पेड़ों के नीचे या कंक्रीट की दीवारों से टिककर आश्रय न लें। कच्चे मकानों से दूर रहने और बिजली के उपकरणों को अनप्लग करने की सलाह भी दी गई है। इसके साथ ही, जलभराव वाले निचले पुल-पुलियों या रपटों को पार करने की कोशिश न करने की चेतावनी दी गई है। वाहन चलाते समय गति धीमी रखने और फिसलन भरी सड़कों पर सावधानी बरतने की भी सलाह दी गई है।
















