Monsoon Returns to UP: लखनऊ सहित 40 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट

जागरण संवाददाता, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो रहा है, जिससे प्रदेश के 40 जिलों में मंगलवार को भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग
जागरण संवाददाता, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो रहा है, जिससे प्रदेश के 40 जिलों में मंगलवार को भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, मानसूनी द्रोणी धीरे-धीरे उत्तरी दिशा की ओर बढ़ रही है, जिससे गंगा के मैदानी इलाकों में मानसूनी प्रवाह में सुधार की उम्मीद है। इसके परिणामस्वरूप, कई जिलों में बारिश होने की संभावना है। आगरा में मंगलवार की सुबह तेज बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली।
सोमवार को लखनऊ सहित अवध क्षेत्र के कई जिलों में सुबह के समय अच्छी बारिश हुई। राजधानी लखनऊ में कई स्थानों पर 25 से 35 मिलीमीटर तक बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मीरजापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, लखीमपुर खीरी, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, सहारनपुर, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं और आसपास के क्षेत्रों में अगले 24 घंटों में तेज बारिश की संभावना है।
















