Murder Mystery in Madhubani: दोस्त के घर गए युवक का बोरे में बंद मिला शव, परिजनों का आरोप- 7-8 लाख रुपये भी थे साथ

मधेपुरा जिले के घैलाढ़ थाना क्षेत्र में एक युवक का शव बोरे में बंद पाया गया है, जिसके गले पर काला निशान और मुंह से खून निकल रहा था। मृतक की पहचान 24 वर्षीय बाबू
मधेपुरा जिले के घैलाढ़ थाना क्षेत्र में एक युवक का शव बोरे में बंद पाया गया है, जिसके गले पर काला निशान और मुंह से खून निकल रहा था। मृतक की पहचान 24 वर्षीय बाबू साहब के रूप में हुई है, जो मधेपुरा थाना क्षेत्र के बालम गढ़िया वार्ड संख्या एक के निवासी थे। बाबू साहब बुधवार की सुबह अपने मित्र मनी कुमार यादव के घर जाने के लिए निकले थे, लेकिन उसके बाद उनका मोबाइल फोन बंद हो गया। स्वजन का आरोप है कि मनी कुमार यादव और उसके परिवार ने मिलकर उनकी हत्या की है। पोस्टमार्टम के बाद शव को सदर अस्पताल में रखा गया है। स्वजन का कहना है कि बाबू साहब के पास 7-8 लाख रुपये भी थे, जो कि लैब के कलेक्शन के रूप में उनके पास थे।
बाबू साहब के परिवार ने मनी कुमार यादव, उसकी पत्नी पूजा कुमारी, पिता दिनेश यादव, ससुर नरेश यादव और भाई संदीप कुमार को नामजद आरोपित बनाया है। घटनास्थल के आसपास काम कर रही महिलाओं ने बताया कि बुधवार की देर शाम एक चार चक्का वाहन से उतरकर दो लोगों ने सड़क किनारे बोरा फेंका था। जब महिलाओं ने बोरे के पास जाकर देखा, तो खून लगा हुआ था। इसके बाद उन्होंने आसपास के लोगों को जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को सदर अस्पताल भेजा। मृतक की पत्नी निशा कुमारी ने बताया कि बाबू साहब सुबह 7.30 बजे घर से निकले थे और 10.30 बजे तक उनसे बातचीत हुई थी।















