Building Collapse in Bhiwandi: भिवंडी में 4 मंजिला इमारत ढही, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका

मुंबई के निकट भिवंडी में गुरुवार रात को एक चार मंजिला रिहायशी इमारत, जिसका नाम 'कोहिनूर' था, अचानक ढह गई। इस घटना ने पूरे इलाके में अफरा-तफरी मचा दी। स्थानीय ना
मुंबई के निकट भिवंडी में गुरुवार रात को एक चार मंजिला रिहायशी इमारत, जिसका नाम 'कोहिनूर' था, अचानक ढह गई। इस घटना ने पूरे इलाके में अफरा-तफरी मचा दी। स्थानीय नागरिकों और चश्मदीदों के अनुसार, इस हादसे में 8 से 10 लोग मलबे के नीचे दबे हो सकते हैं। घटना के तुरंत बाद, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) की टीम, भिवंडी पुलिस के जवान, दमकल विभाग की गाड़ियां और नगरपालिका के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। राहत और बचाव कार्य तेजी से चल रहा है। पोकलेन मशीनों और अन्य आधुनिक उपकरणों की मदद से मलबा हटाने का कार्य किया जा रहा है, ताकि फंसे हुए लोगों को जल्द से जल्द सुरक्षित निकाला जा सके।
स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से इस पुरानी इमारत में मरम्मत का कार्य चल रहा था। इस मरम्मत के दौरान ठेकेदार और मजदूरों ने इमारत के तीन पिलर तोड़ दिए थे, जिससे इमारत की नींव कमजोर हो गई। पिलर टूटने के कारण इमारत ने अपना संतुलन खो दिया और पूरी तरह से जमींदोज हो गई। इस घटना के बाद, राहत की बात यह रही कि इमारत ढहने से ठीक पहले कुछ आवाजें आईं, जिससे कई रहवासी समय रहते बाहर भागने में सफल रहे। इससे एक बड़ा जानी नुकसान टल गया।
















