National Statistical Survey in Kangra: कांगड़ा-चंबा में जल्द राष्ट्रीय सांख्यिकीय सर्वेक्षण होगा शुरू

धर्मशाला। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) का उप क्षेत्रीय कार्यालय धर्मशाला कांगड़ा और चंबा जिले में सामाजिक-आर्थिक विषयों पर एक व्यापक राष्ट्रीय सांख्यिकी
धर्मशाला। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) का उप क्षेत्रीय कार्यालय धर्मशाला कांगड़ा और चंबा जिले में सामाजिक-आर्थिक विषयों पर एक व्यापक राष्ट्रीय सांख्यिकीय सर्वेक्षण शुरू करने की तैयारी कर रहा है। यह सर्वेक्षण देश की विकास योजनाओं और नीति निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इन आंकड़ों का उपयोग कल्याणकारी कार्यक्रमों के प्रभाव का आकलन करने के लिए किया जाएगा। सहायक निदेशक एवं अध्यक्ष सिमरन ने बताया कि प्रशिक्षित सांख्यिकी अधिकारियों और प्रगणकों की टीमें चयनित ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में घर-घर जाकर सर्वेक्षण करेंगी। इस सर्वेक्षण के दौरान विभिन्न प्रकार के आंकड़े एकत्र किए जाएंगे जो भविष्य में नीति निर्धारण में सहायक होंगे।
इस सर्वेक्षण में अगस्त माह के दौरान आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण, प्रवासन सर्वेक्षण, राष्ट्रीय घरेलू सर्वेक्षण, अखिल भारतीय ऋण एवं निवेश सर्वेक्षण, कृषि परिवारों का स्थिति आकलन सर्वेक्षण, असंगठित क्षेत्र के उद्यमों का सर्वेक्षण और उपभोक्ता मूल्य सूचकांक सर्वेक्षण शामिल हैं। इन सर्वेक्षणों के माध्यम से रोजगार, बेरोजगारी, जनसांख्यिकी प्रवासन, परिवारों की आय, ऋण, निवेश, असंगठित क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों और उपभोक्ता वस्तुओं व सेवाओं के मूल्य संबंधी महत्वपूर्ण आंकड़े एकत्र किए जाएंगे। यह आंकड़े न केवल नीति निर्माताओं के लिए बल्कि आम नागरिकों के लिए भी उपयोगी साबित होंगे।
















