Karate Championship in Ramnagar: रामनगर के युवा बने जिला स्कूल कराटे के चैंपियन, 29 स्वर्ण सहित 47 पदकों पर कब्जा

यूएसकेएआई अंतर जिला स्कूल कराटे चैंपियनशिप में रामनगर अकादमी ने ओवरऑल टीम चैंपियन का खिताब जीता है। इस प्रतियोगिता में रामनगर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन क
यूएसकेएआई अंतर जिला स्कूल कराटे चैंपियनशिप में रामनगर अकादमी ने ओवरऑल टीम चैंपियन का खिताब जीता है। इस प्रतियोगिता में रामनगर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 47 पदक अपने नाम किए। वाराणसी के सन वैली पब्लिक स्कूल, उंडी में आयोजित इस चैंपियनशिप में रामनगर के खिलाड़ियों ने 29 स्वर्ण, 12 रजत और 6 कांस्य पदक जीते। अकादमी के निदेशक मो. आफताब आलम और महताब आलम ने इस सफलता पर सभी खिलाड़ियों, उनके अभिभावकों और प्रशिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह जीत खिलाड़ियों की मेहनत और समर्पण का परिणाम है।
स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में आरुष कुशवाहा, दृष्टि गुप्ता, भव्या सिंह, अन्वी राव, करिश्मा यादव, मरियम अजमल, पार्थ वर्मा, अनुराग गुप्ता, नैतिक यादव, एलिशबा आलम, शशांक केसरी, रुद्र झा, अनन्या सिंह, ध्रुव चौरसिया, मोहम्मद अयान, आदित्य सोनी, आशीर अली, प्रत्यूष कुमार, रत्नम मौर्य, वेद्या वर्मा, अंश मिश्रा, अश्वी, लकी सोनकर, ऋषिराज सिंह, आयुष आर्य, प्रिंस खरवार, नयनश्री बाला और कुशाग्र पांडे शामिल हैं। इन खिलाड़ियों ने अपनी उत्कृष्टता और कौशल का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीते, जिससे रामनगर अकादमी का नाम रोशन हुआ।
















