Political Controversy: कुशवाहा समाज पर बयान देकर घिरे तोमर ने दी सफाई

मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कुशवाहा समाज पर अपने हालिया बयान को लेकर खेद व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि उनका इरादा किसी भी तरह से इस स
मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कुशवाहा समाज पर अपने हालिया बयान को लेकर खेद व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि उनका इरादा किसी भी तरह से इस समाज का अपमान करने का नहीं था और यदि उनके शब्दों से किसी की भावनाएं आहत हुई हैं, तो वे उन्हें वापस लेते हैं। तोमर का यह बयान तब आया जब उन्होंने 31 जुलाई को भाजपा के मुरैना जिला अध्यक्ष कमलेश कुशवाहा के निवास पर आयोजित एक कार्यक्रम में कहा था कि कुशवाहा समाज समय-समय पर 'गुलाटी' खाता रहा है, जिससे उनकी विश्वसनीयता प्रभावित हुई है। इस बयान के बाद कुशवाहा समाज के कई प्रतिनिधियों ने कड़ी आपत्ति जताई, जबकि कांग्रेस ने इसे पिछड़ा वर्ग विरोधी करार दिया।
विधानसभा अध्यक्ष ने बुधवार को कुशवाहा समाज के नाम एक पत्र जारी कर अपनी बात स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का माहौल पारिवारिक था और उसी संदर्भ में उनकी टिप्पणी की गई थी। तोमर ने पत्र में लिखा कि उनका कुशवाहा समाज के साथ हमेशा सम्मान का संबंध रहा है और वे सपने में भी इस समाज का अपमान नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि यदि उनके शब्दों से किसी को ठेस पहुंची है, तो वे इसके लिए खेद व्यक्त करते हैं। तोमर ने यह भी कहा कि भाजपा ने कालीचरण कुशवाहा को टिकट दिया था, जब अन्य दल इस समाज के किसी व्यक्ति को उम्मीदवार बनाने की सोच भी नहीं सकते थे।
















