Political Signals from Manish Tewari: मनीष तिवारी का फिर छलका दर्द? हबीब जालिब की कविता साझा कर दिए सियासी संकेत; कांग्रेस में चर्चाएं तेज

राजेश ढल्ल, चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस के प्रभारी भूपेश बघेल के शनिवार को पंजाब दौरे के दौरान कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी की एक इंटरनेट मीडिया पोस्ट ने राजनीतिक हलक
राजेश ढल्ल, चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस के प्रभारी भूपेश बघेल के शनिवार को पंजाब दौरे के दौरान कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी की एक इंटरनेट मीडिया पोस्ट ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है। तिवारी ने मशहूर उर्दू शायर हबीब जालिब की कविता की दो पंक्तियां साझा कीं, जिसमें उन्होंने सत्ता के प्रति चाटुकारिता और अवसरवाद पर कटाक्ष किया है। इस कविता का आशय यह है कि यदि कोई व्यक्ति किसी प्रभावशाली व्यक्ति के सामने सिर झुका देता है और उसकी प्रशंसा करता है, तो वह भी बड़ा और प्रतिष्ठित बन जाता है। यह पंक्तियाँ इस बात का संकेत हैं कि तिवारी सत्ता के प्रति निष्ठा को लेकर अपनी असहमति व्यक्त कर रहे हैं।
हबीब जालिब ने अपनी रचनाओं में अक्सर सत्ता के खिलाफ आवाज उठाई है और इस कविता में भी उन्होंने चापलूसी और अवसरवाद के खिलाफ तीखा व्यंग्य किया है। मनीष तिवारी ने अपने पोस्ट में किसी विशेष व्यक्ति या घटना का नाम नहीं लिया है, लेकिन उनके इस संदेश को लेकर राजनीतिक अटकलें तेज हो गई हैं। हाल ही में पंजाब कांग्रेस में हुए संगठनात्मक फेरबदल में तिवारी को कोई महत्वपूर्ण स्थान नहीं मिला था, जिससे उनकी नाराजगी स्पष्ट थी। अब भूपेश बघेल के दौरे के दौरान उनकी यह पोस्ट कांग्रेस के अंदरूनी घटनाक्रम से जोड़कर देखी जा रही है।
















