Protest at Jantar Mantar: पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक नारेबाजी, महिला पर FIR दर्ज

दिल्ली के जंतर-मंतर पर cjp के बैनर तले आयोजित छात्र आंदोलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू हो ग
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के बैनर तले आयोजित छात्र आंदोलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू हो गई है। इस मामले में एक युवती के खिलाफ FIR दर्ज की गई है और दिल्ली पुलिस मामले की जांच कर रही है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री के खिलाफ सार्वजनिक रूप से आपत्तिजनक और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया, जिससे संवैधानिक पद की गरिमा को ठेस पहुंची और लोक शांति प्रभावित होने की आशंका पैदा हुई।
23 जुलाई को जंतर-मंतर पर हुए इस छात्र आंदोलन में बड़ी संख्या में युवाओं ने हिस्सा लिया था। प्रदर्शन के दौरान कई तरह के पोस्टर, नारे और व्यंग्य देखने को मिले। इसी बीच एक युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसमें वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित रूप से अभद्र भाषा का इस्तेमाल करती दिखाई दी। वीडियो में इस्तेमाल की गई भाषा इतनी आपत्तिजनक बताई गई कि कई प्लेटफॉर्म पर उसे बिना ऑडियो के साझा किया गया। इस मामले में गाजियाबाद के वसुंधरा निवासी और सर्वोच्च न्यायालय की अधिवक्ता स्मृति सिंह ने शिकायत दर्ज कराई।
















