Political Posters Emerge Ahead of Rahul Gandhi's Visit: प्रयागराज में राहुल गांधी के दौरे से पहले राजनीतिक पोस्टर वार शुरू

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का प्रयागराज दौरा आज तय है। इस दौरे से पहले शहर में सियासी पोस्टर वार शुरू हो गया है। विभिन्न स्थानों पर
कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का प्रयागराज दौरा आज तय है। इस दौरे से पहले शहर में सियासी पोस्टर वार शुरू हो गया है। विभिन्न स्थानों पर लगाए गए इन विवादित पोस्टरों में राहुल गांधी की तस्वीर के साथ उन पर तीखे राजनीतिक तंज कसे गए हैं। एक पोस्टर में नीट परीक्षा को लेकर भी राहुल गांधी पर हमला बोला गया है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि इन पोस्टरों को किसने शहर में लगवाया। राहुल गांधी के प्रयागराज दौरे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर को पोस्टर और बैनरों से पाट दिया है। आज राहुल गांधी छात्रों के साथ गूंज कार्यक्रम में संवाद करने वाले हैं, जिसमें नीट परीक्षा, पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था और छात्रों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होने की बात कही जा रही है। कांग्रेस इसे छात्रों की आवाज उठाने वाला बड़ा आयोजन बता रही है, जबकि विरोध में लगे पोस्टरों ने सियासी बहस को और तेज कर दिया है। इस पोस्टर वार के बीच अब सबकी नजरें राहुल गांधी के कार्यक्रम और उनके संबोधन पर टिकी हैं। प्रयागराज में आज का कार्यक्रम राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन का मंच बनने जा रहा है।
















