Third Accused Arrested in Punjab Grenade Attack Case: पंजाब: ग्रेनेड हमला मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार, ISI समर्थित टेरर मॉड्यूल से है संबंध

पंजाब पुलिस ने शनिवार को बटाला में पुलिस चौकी पर हुए ग्रेनेड हमले के मामले में तीसरे आरोपी को गिरफ्तार करने की जानकारी दी है। यह हमला एक अगस्त को बटाला के अर्बन
पंजाब पुलिस ने शनिवार को बटाला में पुलिस चौकी पर हुए ग्रेनेड हमले के मामले में तीसरे आरोपी को गिरफ्तार करने की जानकारी दी है। यह हमला एक अगस्त को बटाला के अर्बन एस्टेट पुलिस चौकी पर हुआ था। इस मामले में पहले दो नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, लेकिन इस हमले में कोई घायल नहीं हुआ।
पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने अपने X हैंडल पर तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि जालंधर की काउंटर इंटेलिजेंस और बटाला पुलिस के द्वारा चलाए गए ऑपरेशन में इस आरोपी को पकड़ा गया। यह आरोपी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के समर्थित एक टेरर मॉड्यूल से जुड़ा हुआ है, जिसे पुर्तगाल में बब्बर खालसा इंटरनेशनल के मास्टरमाइंड द्वारा चलाया जा रहा था।
डीजीपी यादव ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपी ने अपने हैंडलर के निर्देश पर पुलिस थाने पर हमले में हिस्सा लिया। घटना के बाद आरोपी छिप गया था और उसकी योजना पंजाब में अन्य पुलिस ठिकानों पर भी हमले करने की थी। पुलिस इस आतंकी नेटवर्क को पूरी तरह से बेनकाब करने के लिए जांच कर रही है।
बॉर्डर रेंज के डीआईजी हरमनबीर सिंह गिल ने बताया कि राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल लोग युवाओं को पैसे देकर इस तरह के अपराधों को अंजाम देने के लिए भड़का रहे हैं। उन्होंने युवाओं से ऐसे कट्टरपंथी तत्वों के उकसावे से बचने की अपील की।
पंजाब पुलिस राज्य में टेरर नेटवर्क को खत्म करने और शांति सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
















