Security measures in Lucknow: कांवड़ यात्रा को लेकर शिवालयों से सोशल मीडिया तक रहेगी निगरानी

लखनऊ में श्रावण मास की शुरुआत के साथ ही कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को सख्त कर दिया है। प्रमुख शिवालयों, कांवड़ यात्रा मार्गों और संवेदनशील
लखनऊ में श्रावण मास की शुरुआत के साथ ही कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को सख्त कर दिया है। प्रमुख शिवालयों, कांवड़ यात्रा मार्गों और संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था बबलू कुमार ने बताया कि नागेश्वर महादेव, मनकामेश्वर, महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर, बुद्धेश्वर महादेव और चंद्रिका देवी मंदिर जैसे प्रमुख शिवालयों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इन मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सिविल डिफेंस, डिजिटल वालंटियर और विशेष पुलिस बल की तैनाती की गई है। इसके अलावा, सीसीटीवी कैमरों और इंटरनेट मीडिया की निगरानी के जरिए चौबीसों घंटे सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।
पुलिस ने पैदल गश्त को बढ़ा दिया है और स्थानीय पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है। कांवड़ यात्रा मार्गों, संवेदनशील इलाकों और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में डायल-112, पिंक मोबाइल, एंटी रोमियो स्क्वायड और सादे कपड़ों में महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। जलाशयों और घाटों पर एसडीआरएफ की टीमें सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगी, जबकि एलआइयू की टीमें असामाजिक तत्वों पर नजर रखेंगी। इस प्रकार की सुरक्षा व्यवस्था से श्रद्धालुओं को सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है।
















