Shocking Murder in Lucknow: बीसीए छात्रा की गला रेतकर हत्या

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 17 वर्षीय बीसीए छात्रा की उसके घर में गला रेतकर हत्या कर दी गई। यह वारदात बुधवा
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 17 वर्षीय बीसीए छात्रा की उसके घर में गला रेतकर हत्या कर दी गई। यह वारदात बुधवार को उस समय हुई जब छात्रा घर पर अकेली थी। छात्रा का शव पहली मंजिल के कमरे में पाया गया, जबकि उसके क्लासमेट को गंभीर रूप से घायल अवस्था में पाया गया। घटना का खुलासा तब हुआ जब छात्रा की बड़ी बहन कॉलेज से लौटकर घर पहुंची। पुलिस ने बताया कि यह वारदात पारा थाना क्षेत्र के नरपतखेड़ा में हुई। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि आरोपी युवक छात्रा के घर चाकू लेकर पहुंचा था। दोनों के बीच किसी अन्य युवक से बातचीत को लेकर विवाद हुआ था। आरोपी ने पूछताछ में दावा किया कि कहासुनी के दौरान छीना-झपटी हुई और गुस्से में उसने चाकू से छात्रा का गला रेत दिया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। छात्रा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वहीं, घायल आरोपी को पहले लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अब आरोपी के मोबाइल की जांच कर रही है और यह भी देख रही है कि क्या दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि दोपहर के समय घर से झगड़े और चीखने-चिल्लाने की आवाजें सुनाई दी थीं, लेकिन उन्होंने इसे पारिवारिक मामला समझकर अनसुना कर दिया। बाद में उन्हें पता चला कि घर के अंदर छात्रा की हत्या कर दी गई थी। घटना के समय छात्रा के माता-पिता अमेठी गए हुए थे, और सूचना मिलते ही वे लखनऊ लौट आए।
















