Steamer service launched: पटना से दियारा तक स्टीमर सेवा का शुभारंभ, 7 पंचायतों के लोगों को मिलेगा लाभ

दानापुर। पटना के दियारा क्षेत्र में रहने वाले हजारों लोगों के लिए मंगलवार का दिन एक नई उम्मीद लेकर आया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नासरीगंज के फक्कड़ महतो घाट
दानापुर। पटना के दियारा क्षेत्र में रहने वाले हजारों लोगों के लिए मंगलवार का दिन एक नई उम्मीद लेकर आया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नासरीगंज के फक्कड़ महतो घाट से स्टीमर सेवा का उद्घाटन किया। इस नई सेवा के माध्यम से दियारा के निवासियों को अब गंगा पार करने के लिए सुरक्षित और सुविधाजनक विकल्प उपलब्ध होगा। लंबे समय से नावों पर निर्भर रहने वाले लोगों के लिए यह स्टीमर एक महत्वपूर्ण बदलाव साबित होगा, जिससे उनकी यात्रा सुगम और सुरक्षित हो जाएगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव, विधान पार्षद अनामिका सिंह पटेल और कई अन्य जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।
नई स्टीमर सेवा के शुरू होने से पटना और दियारा क्षेत्र के बीच आवागमन पहले की तुलना में अधिक सुरक्षित और आसान हो जाएगा। इस सेवा का लाभ सारण जिले के अकिलपुर तथा दानापुर प्रखंड की गंगहरा, पुरानी पानापुर, मानस, हेतनपुर, पतलापुर और कासिमचक पंचायतों के निवासियों को मिलेगा। इन सात पंचायतों के लोग मुफ्त में स्टीमर से यात्रा कर सकेंगे। अधिकारियों के अनुसार, इस स्टीमर में एक बार में 200 यात्रियों के सफर करने की क्षमता है और यह प्रतिदिन करीब आठ फेरे लगाएगी। इससे लोगों को सुबह से शाम तक नियमित परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे कामकाजी लोग, छात्र, किसान और मरीज विशेष रूप से लाभान्वित होंगे।
















