Support for JPSC Candidates: जयराम महतो ने जेपीएससी अभ्यर्थियों के आंदोलन का किया समर्थन

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (jlkm) के केंद्रीय अध्यक्ष और डुमरी विधायक जयराम महतो ने शुक्रवार को धनबाद व्यवहार न्यायालय में सियालजोरी इलेक्ट्रो स्टील
झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के केंद्रीय अध्यक्ष और डुमरी विधायक जयराम महतो ने शुक्रवार को धनबाद व्यवहार न्यायालय में सियालजोरी इलेक्ट्रो स्टील धरना मामले में पेशी के दौरान मीडिया से बातचीत की। इस अवसर पर उन्होंने जेपीएससी (JPSC) और जेएसएससी (JSSC) की परीक्षाओं में कथित धांधली और पेपर लीक के विरोध में रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम और बापू वाटिका में चल रहे छात्रों के अनिश्चितकालीन आंदोलन का समर्थन किया। महतो ने कहा कि जेपीएससी अभ्यर्थियों ने 14वीं जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा को रद करने, टीडीपीएल (TDPL) एजेंसी की भूमिका की जांच और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया की मांग की है। उन्होंने आंदोलनकारी छात्रों की मांगों का समर्थन करते हुए कहा कि यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है और इसे गंभीरता से लिया जाना चाहिए।
महतो ने यह भी कहा कि जेपीएससी अभ्यर्थियों ने पहले ही तय किया था कि आंदोलन के मंच पर किसी भी राजनीतिक दल या नेता को स्थान नहीं दिया जाएगा। उन्होंने छात्रों के इस निर्णय का सम्मान करते हुए मंच पर नहीं जाने का निर्णय लिया। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वे हरसंभव तरीके से आंदोलनकारियों की मांगों का समर्थन करेंगे। महतो ने सिल्ली विधानसभा के पूर्व जेएलकेएम के प्रत्याशी देवेंद्र नाथ महतो की सराहना की, जिन्होंने लगातार जेपीएससी अभ्यर्थियों की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाया है।















