Vehicle Theft Gang in Madhya Pradesh: एलएलबी के छात्रों ने बनाया वाहन चोर गिरोह, पुलिस ने किया खुलासा

भिंड, मध्य प्रदेश से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां कानून की पढ़ाई कर रहे छात्रों ने अपने शौक पूरे करने के लिए एक वाहन चोर गिरोह बना लिया। यह गिरोह भिंड
भिंड, मध्य प्रदेश से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां कानून की पढ़ाई कर रहे छात्रों ने अपने शौक पूरे करने के लिए एक वाहन चोर गिरोह बना लिया। यह गिरोह भिंड जिले के बरोही थाना पुलिस और साइबर सेल द्वारा पकड़ा गया, जिसमें तीन छात्रों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो अन्य अभी भी फरार हैं। पुलिस ने आरोपितों के पास से फर्जी आरसी, चोरी की कार और नकदी बरामद की है। गिरफ्तार आरोपितों में मयंक राठौर, प्रशांत राठौर और धर्मेंद्र रावत शामिल हैं। मयंक राठौर एसएससी-सीजीएल परीक्षा की तैयारी कर रहा था, जबकि प्रशांत राठौर एलएलबी के अंतिम वर्ष का छात्र है। इन छात्रों ने मिलकर एक ऐसा नेटवर्क तैयार किया था, जिसमें वे फर्जी दस्तावेजों के सहारे वाहनों की चोरी और उन्हें दोबारा बिक्री करते थे। यह गिरोह अपने शौक पूरे करने के लिए इस अवैध गतिविधि में लिप्त था।
पुलिस के अनुसार, पवन भदौरिया नामक एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसने एक व्यक्ति से चार लाख रुपये में एक वैगनआर कार खरीदी थी। पवन ने 1.68 लाख रुपये दिए और एक हजार रुपये के ई-स्टाम्प पर नोटरी कराई। आरोपित ने उसे वाहन का रजिस्ट्रेशन कार्ड और आधार कार्ड की फोटो कॉपी भी दी थी। लेकिन जब पवन ने 26 जुलाई की रात कार घर के बाहर खड़ी की, तो सुबह उठने पर वह गायब मिली। इस शिकायत पर पुलिस ने वाहन चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
















