Changes in UP Sports Colleges: यूपी के स्पोर्ट्स कॉलेजों में बदलेगी खेल प्रशिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया, अब खिलाड़ियों को भी मिलेगा मौका

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में स्पोर्ट्स कॉलेजों में खेल प्रशिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण बदलाव होने जा रहा है। खेल विभाग ने 45 वर्ष पुरानी भर्ती व्यवस्
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में स्पोर्ट्स कॉलेजों में खेल प्रशिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण बदलाव होने जा रहा है। खेल विभाग ने 45 वर्ष पुरानी भर्ती व्यवस्था को समाप्त करते हुए खेल प्रशिक्षक चयन नियमावली-2026 का मसौदा तैयार किया है। इस नई नियमावली के तहत केवल एनआईएस (नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स) से प्रशिक्षित अभ्यर्थियों की भर्ती तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि राष्ट्रीय, राज्य और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी कोच बनने का अवसर प्रदान किया जाएगा। इस प्रस्ताव को उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स कालेजेज सोसाइटी की बैठक में स्वीकृति मिल चुकी है और इसे अब अंतिम स्वीकृति के लिए कैबिनेट के पास भेजा जाएगा।
नई नियमावली के अनुसार, खेल प्रशिक्षकों का चयन तीन श्रेणियों में किया जाएगा। पहली श्रेणी में एनआईएस से प्रशिक्षित अभ्यर्थियों को शामिल किया जाएगा। दूसरी श्रेणी में राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के पदक विजेता खिलाड़ियों को मौका मिलेगा। तीसरी श्रेणी में ओलंपिक और अन्य अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके खिलाड़ियों को कोच बनने का अवसर दिया जाएगा। पहले स्पोर्ट्स कॉलेजों में प्रशिक्षकों की नियुक्ति मुख्य रूप से एनआईएस योग्यता के आधार पर होती थी, लेकिन अब अनुभवी खिलाड़ियों का अनुभव भी प्रशिक्षण व्यवस्था का हिस्सा बनेगा। इससे खिलाड़ियों को बेहतर तकनीकी मार्गदर्शन मिलने की संभावना है और खेल प्रशिक्षण की गुणवत्ता में सुधार आएगा।
















