Violent Incident in West Vihar: पश्चिम विहार में सरेराह 10-12 युवकों ने पहले पीटा, फिर चाकू मारकर करदी हत्या; दो आरोपित हिरासत में

पश्चिमी दिल्ली के पश्चिम विहार वेस्ट थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक युवक की चाकू से हत्या कर दी गई। यह घटना पुरानी रंजिश के चलते हुई, जिसमें 18 वर्षीय कार्तिक
पश्चिमी दिल्ली के पश्चिम विहार वेस्ट थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक युवक की चाकू से हत्या कर दी गई। यह घटना पुरानी रंजिश के चलते हुई, जिसमें 18 वर्षीय कार्तिक की जान चली गई। पुलिस के अनुसार, कार्तिक का विवाद मीरा बाग झुग्गी क्षेत्र के कुछ युवकों से चल रहा था। घटना के समय कार्तिक अपने दो दोस्तों अनिकेत और लकी के साथ मीरा बाग झुग्गी इलाके में गया था। वहां पर कांवड़ यात्रा की तैयारी कर रहे 10-12 युवकों के साथ उनकी कहासुनी हो गई, जो जल्द ही मारपीट में बदल गई। इस दौरान कार्तिक और उसके साथी जान बचाकर भागने लगे, लेकिन हमलावरों ने उनका पीछा किया। पेट्रोल पंप के पास कार्तिक को पकड़कर उसकी बुरी तरह पिटाई की गई। एक हमलावर ने चाकू से उस पर कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अनिकेत ने बचाव की कोशिश की, लेकिन हमलावरों ने उसे भी घायल कर दिया और सभी वहां से फरार हो गए।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को सहगल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने कार्तिक को मृत घोषित कर दिया। अनिकेत का इलाज अभी भी जारी है। पुलिस ने स्वजन की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज किया है और दो आरोपितों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ कर रही है। पुलिस ने यह भी बताया कि मुख्य आरोपित की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। इस मामले में पुलिस आरोपितों के आयु संबंधी दस्तावेजों का सत्यापन भी कर रही है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वे वयस्क हैं या नहीं।
















