








शामली के झिंझाना थाना क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए कुख्यात बदमाश फुरकान के खात्मे के बाद अब यह सवाल उठ रहा है कि क्या वाजिद गैंग्स ऑफ कैराना की कमान सं
शामली के झिंझाना थाना क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए कुख्यात बदमाश फुरकान के खात्मे के बाद अब यह सवाल उठ रहा है कि क्या वाजिद गैंग्स ऑफ कैराना की कमान संभालकर नया उस्ताद बनेगा। शामली पुलिस और क्राइम ब्रांच फुरकान के बचे हुए नेटवर्क, उसके फरार साथियों और वाजिद की भूमिका को लेकर गहन जांच कर रही है।
पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि फुरकान सोशल मीडिया के जरिए अपना संगठित आपराधिक साम्राज्य चला रहा था। उसने फेसबुक और इंस्टाग्राम पर फर्जी नामों से आईडी बनाकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली और उत्तराखंड में रंगदारी, लूट और नशे का कारोबार संचालित किया। गिरोह के अन्य सदस्य भी फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट्स के माध्यम से ही वारदातों की योजना बनाते थे।
जांच में यह भी पता चला है कि लगभग तीन महीने पहले पंजाब के रोपड़ और हरियाणा के कई कारोबारियों से लाखों की रंगदारी मांगी गई थी। गिरोह सीधे पैसे मांगने के बजाय व्यापारियों से कोड-वर्ड में कहते थे कि बधाई और शुभकामनाएं नहीं दोगे तो इसके बाद 5 से 10 लाख रुपये की मांग की जाती थी। फुरकान खुद को गैंग्स ऑफ कैराना का सरगना बताकर खौफ पैदा करता था।
मुठभेड़ के दौरान फुरकान के पास से बरामद 9 एमएम कार्बाइन ने सुरक्षा एजेंसियों को चिंतित कर दिया है। पुलिस को आशंका है कि यह हथियार पंजाब सीमा के रास्ते ड्रोन के जरिए पहुंचाया गया हो सकता है। सर्विलांस सेल और क्राइम ब्रांच हथियार सप्लायरों के नेटवर्क की जांच कर रही है। इसके साथ ही फुरकान द्वारा पंजाब से मंगवाकर यूपी-हरियाणा में फैलाए जा रहे स्मैक और नशे के कारोबार की भी जांच जारी है।
फुरकान का नाम पहली बार 2014 में व्यापारी नेता विनोद सिंघल की हत्या के बाद सुर्खियों में आया था, जिसके बाद कैराना पलायन की घटना हुई थी। उसने अपराध की दुनिया में कुख्यात मुकीम काला गिरोह के साथ कदम रखा था, लेकिन बाद में अलग होकर अपना गिरोह बना लिया। अब पुलिस का ध्यान उसके करीबी साथियों और संभावित उत्तराधिकारियों पर है। एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि फुरकान के सभी मददगारों और फरार साथियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी।

RSS Chief Mohan Bhagwat on Protests: प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन क्यों चली इसका कारण जानना होगा

Opposition not enemies, says Kiren Rijiju after meeting Rahul Gandhi: राहुल गांधी से मुलाकात के बाद किरेन रिजिजू ने कहा, हम राजनीतिक विरोधी हैं, दुश्मन नहीं

Brutal Attack on Elderly Couple in Andhra Pradesh: आधार कार्ड वेरिफिकेशन के बहाने हमला, पत्नी की मौत

Sam Curran's Test Comeback: 5 साल बाद इंग्लैंड टीम में वापसी की संभावना


Brutal Attack on Elderly Couple in Andhra Pradesh: आधार कार्ड वेरिफिकेशन के बहाने हमला, पत्नी की मौत
Political controversy escalates over Amritsar Police Commissioner transfer: अमृतसर पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर के ट्रांसफर पर सियासत तेज
Meta's Global Team to Stay Longer in India: मेटा की ग्लोबल टीम भारत में कुछ और दिन रुकेगी, व्हाट्सऐप मुद्दे पर चर्चा
First government bus reaches village after 79 years: आजादी के 79 साल बाद गांव में पहुंची पहली सरकारी बस
South Africa recalls envoy Anil Suklal amid Zuma meeting allegations: दक्षिण अफ्रीका ने जैकब जूमा से मुलाकात के आरोप में राजदूत अनिल सूकलाल को वापस बुलाया
Iran US News: हूती की सऊदी अरब पर हमले की योजना का खुलासा
Police summons Mehbooba Mufti's daughter Iltija: महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा को पुलिस स्टेशन किया गया तलब
Weather Alert: दिल्ली से लेकर UP-बिहार तक आंधी-बारिश का अलर्ट, 15 राज्यों में भारी बारिश की संभावना
Trump's Firm Stance on US Citizenship: सुप्रीम कोर्ट से झटका खाने के बाद दो नए आदेशों पर किए साइन
PM Modi's GRWM vs Rahul's AMA: सियासत में Gen-Z का उभरता प्रभाव