Political controversy escalates over Amritsar Police Commissioner transfer: अमृतसर पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर के ट्रांसफर पर सियासत तेज

अमृतसर के पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर के पंजाब सरकार द्वारा ट्रांसफर किए जाने से राजनीतिक विवाद बढ़ गया है। पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री और बीजेपी नेता रव
अमृतसर के पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर के पंजाब सरकार द्वारा ट्रांसफर किए जाने से राजनीतिक विवाद बढ़ गया है। पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री और बीजेपी नेता रवनीत सिंह बिट्टू ने भुल्लर के तबादले पर सवाल उठाते हुए आम आदमी पार्टी पर आरोप लगाया है। बिट्टू का कहना है कि आम आदमी पार्टी ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और केंद्र सरकार को बदनाम करने के लिए पेट्रोल बम फेंकवाने की साजिश रची थी, जिसका खुलासा भुल्लर ने किया। इसी कारण उनका ट्रांसफर किया गया है।
बिट्टू ने कहा कि आम आदमी पार्टी की योजना थी कि दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर पेट्रोल बम से हमला हो, जिससे यह नैरेटिव बनाया जा सके कि दिल्ली पुलिस और कानून-व्यवस्था की स्थिति क्या है। उन्होंने यह भी पूछा कि क्या भुल्लर द्वारा जंतर-मंतर से जुड़ी साजिश का खुलासा करने के बाद उनका तबादला किया गया है।
रवनीत सिंह बिट्टू ने पंजाब सरकार पर निशाना साधते हुए सवाल उठाया कि क्या भुल्लर का तबादला उस विवाद के बाद किया गया, जिसमें उन्होंने दिल्ली के जंतर-मंतर पर कथित आतंकी साजिश के मामले में गिरफ्तार आरोपियों को लेकर बयान दिया था। उन्होंने कहा कि तबादले का समय कई सवाल खड़े करता है और सरकार को इसकी वजह स्पष्ट करनी चाहिए।
इस विवाद की शुरुआत 4 अगस्त को हुई थी, जब पंजाब पुलिस ने आईएसआई समर्थित दो कथित सीमा पार आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करने की घोषणा की थी। पुलिस ने कहा कि आरोपी पाकिस्तान स्थित संचालकों के इशारे पर स्थानीय युवाओं की भर्ती कर रहे थे। भुल्लर ने प्रेस ब्रीफिंग में कहा था कि एक मॉड्यूल जंतर-मंतर गया था और पेट्रोल बमों का इस्तेमाल करने का काम सौंपा गया था।
















