South Africa recalls envoy Anil Suklal amid Zuma meeting allegations: दक्षिण अफ्रीका ने जैकब जूमा से मुलाकात के आरोप में राजदूत अनिल सूकलाल को वापस बुलाया

भारत में दक्षिण अफ्रीका के उच्चायुक्त अनिल सूकलाल को वापस बुला लिया गया है। उन पर आरोप है कि वह पूर्व राष्ट्रपति जैकब जुमा और भारतीय मूल के विवादित व्यवसायी अजय
भारत में दक्षिण अफ्रीका के उच्चायुक्त अनिल सूकलाल को वापस बुला लिया गया है। उन पर आरोप है कि वह पूर्व राष्ट्रपति जैकब जुमा और भारतीय मूल के विवादित व्यवसायी अजय गुप्ता के बीच हुई बैठक में शामिल हुए थे, जिनके खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप चल रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका के विदेश मंत्री रोनाल्ड लमोला ने बताया कि सूकलाल को विचार-विमर्श के लिए वापस बुलाया गया है। यह कदम तब उठाया गया जब 26 जून को हरिद्वार में जुमा और सूकलाल की गुप्ता से मुलाकात की तस्वीरें सामने आई थीं। लमोला ने एक दिन पहले प्रिटोरिया में कहा, "हम यह कन्फर्म करते हैं कि उच्चायुक्त सूकलाल को आगे की बातचीत के लिए मुख्यालय वापस बुला लिया गया है।"
भारतीय मूल के दक्षिण अफ्रीकी राजनयिक सूकलाल, भारत में उच्चायुक्त नियुक्त होने से पहले G20 शेरपा और BRICS शेरपा थे। हालाँकि, द इंडियन एक्सप्रेस ने बताया कि सूकलाल ने इस मामले को महज औपचारिकता बताया और चिंता की कोई बात नहीं है। उन्होंने कहा कि वह 2 दिन बाद दिल्ली लौट रहे हैं। पूर्व राष्ट्रपति जुमा इस साल जून में निजी दौरे पर भारत आए थे और हरिद्वार में गुप्ता से मिले थे। तीनों की एक साथ की तस्वीरें भी ली गई थीं।
















